वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और समृद्धि लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए सही दिशा में प्रयास करने पर आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी और मनचाहा धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की किसी सीनियर की मदद से उलझनें दूर होंगी। इस सप्ताह आप अपनी तमाम जरूरतों को पूरा करने के लिए खूब धन खर्च भी करेंगे। लंबे समय बाद मनचाही चीज की प्राप्ति के बाद घर में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपकी वाणी चातुर्य के कारण आपका समाज में मान-सम्मान और आकर्षण बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आप उसे निभाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार से जुड़े किसी बड़े विवाद को सुलझाने में आपको माता-पिता एवं भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भाग ले सकते हें। किसी लंबी या छोटी दूरी की धार्मिक यात्रा भी संभव है।
उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा की साधना और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। जेब में हमेशा एक लाल रंग का रुमाल रखें।