मिथुन
सप्ताह उत्साहवर्धक रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिसकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अटके हुए कार्यो को गति मिलेगी। नए कार्य-व्यवसाय प्रारंभ करने का सही समय है। महिलाओं के लिए सप्ताह महत्वपूर्ण है। नौकरीपेशा को बड़े पद ऑफर होंगे। व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। निवेश कर सकते हैं।
मिथुन : 3rd – 9th
