धनु
लव लाइफ में रोमांच बढ़ने की उम्मीद है, यादगार समय बिताएंगे। सप्ताहांत में फैमिली गेट टुगेदर हो सकता है। साथ समय व्यतीत करना रिश्तों की सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ाने का जरिया तो मिलेगा लेकिन संतुष्टि मिलने में संदेह है। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। अपना फोकस सिर्फ महत्वपूर्ण बातों पर रखने का आगे फायदा मिलेगा। बॉस आपकी कठिन मेहनत को भांप रहा है, जल्द ही रिवॉर्ड के तौर पर प्रमोशन मिल सकता है।