धनु
सप्ताह भागदौड़ भरा रहने के बावजूद सुखद रहेगा। अंत में आपको राहत अनुभव होगी। बड़े कार्य इस सप्ताह पूरे होने के योग हैं। लंबे समय से टलते आ रहे कार्य हो जाएंगे। आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलेगा। संपत्ति खरीदने का सोच रहे हैं तो कर डालिए। घर-परिवार में नया वाहन आएगा। संबंधों का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करें। मौका मिले तो गुरुजनों या आध्यात्मिक पुरुषों के पास अवश्य बैठें। योग अध्यात्म से मन की शांति रहेगी।
धनु : 14th – 20th
