कर्क
सप्ताह उत्तम है। कार्यो की बाधाएं समाप्त होंगी और बिना रूकावट कार्य पूर्ण होंगे। सारे कार्य इस सप्ताह पूरे हो जाने के योग हैं। यात्राएं होंगी। पुराने मित्रों, परिचितों, रिश्तेदारों से भेंट होगी। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनमुताबिक कार्य प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। रोगों पर धन व्यय होगा। पारिवारिक जीवन में किसी से मनमुटाव होगा। भूमि, भवन, संपत्ति के कार्य इस सप्ताह टाल दें तो ही उत्तम रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा।
कर्क : 4th – 10th
