कर्क
इस सप्ताह आपके कार्य में परिवर्तन, स्थान में बदलाव होने की संभावना है। नौकरी की नई संभावनाएं बन रही है। व्यापार में तेजी-मंदी का दौर थमेगा और आप एक स्थायित्व की ओर बढ़ेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। श्वसन तंत्र प्रभावित हो सकता है। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक दृष्टि से सप्ताह उन्नतिदायक है। संपत्ति के अटके हुए काम होंगे।