कन्या
इस सप्ताह राशि स्वामी बुध का राशि परिवर्तन 8 अप्रैल को होने जा रहा है। मंगल की राशि मेष में आने से जातकों में स्वाभाविक क्रोध की भावना विकसित होगी। स्वयं को महत्व न मिलने से परेशानी होगी। मानसिक रूप से मजबूत रहें। किसी की बातों में आकर स्वयं का नुकसान न करें। सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। किए गए निवेश लाभ देंगे। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। संकटपूर्ण समय बीत गया। सुख प्राप्त होगा।
कन्या : 4th – 10th
