Today is Ashtami

Today is Ashtami
मेष
सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। नई आर्थिक नीति बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य में वृद्धि होगी। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
वृष
कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। बड़े खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। समय पर व्यवस्था नहीं होगी। तनाव रहेगा। क्रोध न करें। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनहानि के योग हैं। सावधानी रखें। प्रयास करें। विवेक से कार्य करें।
मिथुन
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। कोई बड़े काम की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। घर-बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं में कमी होगी। सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। आलस्य हावी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी।
कर्क
किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तु गुम होने से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेवजह विवाद हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें। बुरी खबर मिल सकती है।
सिंह
आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहत सहयोग करेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। काम से संतुष्टि होगी। जल्दबाजी न करें।
कन्या
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपने काम से काम रखें।
तुला
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। आय में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। बेरोजगारी दूर होगी। विवेक से निर्णय लें। लाभ में वृद्धि तथा समस्या का निराकरण होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
धनु
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी हल्की हंसी-मजाक न करें। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। व्यय बढ़ेगा। धनार्जन सहज होगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। लाभ में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग समय पर मिलेगा।
मकर
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वयं निर्णय लें। किसी की बातों पर अधिक भरोसा न करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य हावी रहेगा। अपने काम से काम रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी उलझन में पड़ सकते हैं।
कुंभ
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। धनलाभ होगा। समय पर काम बनने से प्रसन्नता रहेगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता रहेगी। आलस्य न करें। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम न उठाएं।
मीन
आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।चोट व रोग से बाधा व हानि संभव है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता घट सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विरोध होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
Today is Ashtami
मेष
व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का निराकरण होगा। व्यापारिक मतभेद दूर होकर नए अनुबंध हो सकते हैं। बेचैनी रहेगी।
वृष
आय बनी रहेगी। प्रयास करना पड़ेंगे। जोखिम बिलकुल न लें। अप्रत्याशित खर्च हो सकता है। व्यवस्था मुश्किल से होगी। पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मकता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हानि हो सकती है।
मिथुन
नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बाहर से काम मिलेगा। लेनदारी वसूल होगी। घर-बाहर से सहयोग मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। प्रमाद न करें।
कर्क
नौकरी में मातहत सहयोग करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी। प्रमाद न करें।
सिंह
मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सभी काम समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। आज का काम आज ही करें।
कन्या
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ के अवसर बढ़ेंगे। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग व मार्गदर्शन से काम बनेंगे। आय बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें। बोलचाल में हल्की मजाक न करें। शत्रु पस्त होंगे।
तुला
भाग्य प्रतिकूल है अत: कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। आवश्यक कार्यों में अड़ंगे आएंगे। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शोक समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक
दूसरों के बहकावे में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रमाद न करें। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।
धनु
नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। नया काम मिलेगा। थोड़े प्रयास से ही रुके काम पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।
मकर
परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। विरोध होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें।
कुंभ
लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। चोट व रोग से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।
मीन
व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। सबका व्यवहार अनुकूल रहेगा। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चोट व रोग से बचें।
मीन : पैसा, परिवार, संपत्ति, सुख और कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा पूर्व माह या वर्ष में किए गए कार्यो और मेहनत का शुभ फल इस जनवरी माह में मिलने वाला है। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ के योग हैं। कार्य विस्तार करने में सफल होंगे। परिवार और मित्रों के सहयोग से नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नई प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पुराने रोग दूर होंगे। संतानपक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उन्हें कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में कोई बड़ा पद मिलेगा। लेखन, मनोरंजन की फील्ड से जुड़े लेागों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। धार्मिक और मनोरंजक यात्राएं करेंगे। नया निवेश करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कुछ हद तक कम होगा। प्रेम प्रकरण में सफल होंगे। प्रेम को विवाह में बदल पाएंगे।
कुंभ : साल 2021 का पहला माह कुंभ राशि के जातकों के लिए शानदार साबित होने वाला है। शनि और बृहस्पति दोनों की कृपा आपकी राशि पर है। इसके परिणामस्वरूप जो चाहेंगे वह पाने में सफल होंगे। इस माह आप जो भी सोचें उसे पूरा करने के लिए तन-मन से जुट जाएं। यदि परिणाम सकारात्मक न भी दिखें तो भी आत्मविश्वास बनाए रखें। पुराने दिनों से चली आ रही परेशानियां इस माह कुछ कम होंगी। कार्य-व्यवसाय में किसी की मदद से आगे बढ़ पाएंगे। साझेदारी में किए गए कार्य लाभ देंगे। नए स्टार्टअप के लिए समय बेहतर है। जो लोग नौकरी या कार्यस्थल में बदलाव चाहते हैं वे जरूर करें, लेकिन ध्यान रखें शुरुआती विफलता आपको विचलित कर सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। जिन लोगों का मनमुटाव अपने परिजनों से चल रहा है वह दूर होगा। रिश्तों में नई ऊर्जा भरने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन, प्रेम प्रकरण में सुखद माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करें लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मकर : कृषि, ऑटोमोबाइल, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर आदि से जुड़े कार्यो के लिए माह उत्तम है। आपके समस्त कार्य गति पकड़ेंगे। पुराने महीनों में जो संकट आए हैं वे सब इस माह दूर होंगे लेकिन आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्य और स्थान में परिवर्तन होने की संभावना है। मनमुताबिक जगह पर काम करेंगे जो शुभ रहेगा। युवाओं को किसी बड़ी कंपनी के जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। जिन लोगों के पास अब तक कोई नौकरी या बिजनेस नहीं है उन्हें भी इस माह कोई मार्ग मिल जाएगा। बिजनेस के विस्तार की योजना पर काम शुरू करें। नया काम भी प्रारंभ कर सकते हैं। आय के अनेक साधन प्राप्त रहेंगे। आय में बढ़ोतरी भी होगी। जिससे आपका सामाजिक और निजी जीवन अपग्रेड होगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते है। स्वास्थ्य थोड़ बिगड़ सकता है। सावधान रहें। परिवार के बुजुर्गो के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
धनु : बृहस्पति की कृपा से आपके जीवन के सारे संकट जनवरी माह में दूर होने वाले हैं या संकटों में कमी आएगी। परिवार, पैसा, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य सबकुछ आपको प्राप्त रहेगा। आपके धनकोष में इस माह बढ़ोतरी होने वाली है। निवेश से लाभ, प्रॉपर्टी के सौदों से लाभ अर्जित करेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। कार्य-व्यवसाय में तरक्की होगी। 12 जनवरी से 20 जनवरी के बीच कोई विशेष अनुबंध प्राप्त होगा, यदि आप बिजनेस में हैं तो तरक्की होगी। इस माह आपको नए प्रेम संबंध प्राप्त हो सकते हैं। यदि पहले से प्रेम प्रकरण चल रहे हैं तो उनके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। दांपत्य जीवन मधुर होगा। अविवाहितों के विवाह की बात भी बन सकती है। स्वास्थ्य इस माह अच्छा रहेगा, पुराने रोग कम होंगे लेकिन अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। अस्थमा और श्वसन रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाहरी खानपान करने से बचें। स्वयं की रक्षा करें। बच्चों को कोई चोट लगने की आशंका है। परिवार के बुजुर्गो के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक : आपकी राशि पर भाग्य मेहरबान होने वाला है। पुराने समय के सारे अभाव इस जनवरी माह में दूर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। अचानक कोई ऐसा काम मिलने वाला है जिससे आप जीवन में ऊंचाइयां छूने वाले हैं। पार्टनरशिप में किए गए कार्यो में लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। अपने अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए आपको मेहनत और धैर्य की जरूरत है। किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति का त्याग करना होगा, वरना दूसरों से पिछड़ जाएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर आ रहे हैं लेकिन आपके प्रतिस्पर्धी आपको पीछे खींचने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में नई संभावनाएं बन रही हैं लेकिन आप जो भी काम करना चाहें उसके बारे में पहले अच्छे से मार्केट रिसर्च कर लें। कहीं ऐसा न हो किआपकी योजनाएं साकार होने से पहले ही धूमिल हो जाएं। आर्थिक स्थिति के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखें। भाग्य का साथ तभी मिलेगा जब कर्म सही दिशा में करेंगे। पारिवारिक जीवन सहज रहेगा। अपनी बातें मनवाने के लिए परिजनों या मित्रों पर दबाव न बनाएं। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। पूरे माह आपके बीच मनमुटाव बना रहेगा। संतान पक्ष के साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब रहेगा। बीमारियों पर खर्च बढ़ेगा।
तुला : जनवरी 2021 में आप नए विचारों के साथ अपने जीवन और कार्य क्षेत्र में संतुलन स्थापित करने में कामयाब होंगे। इस माह में कई नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपके काम, जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। परिवार के साथ आपका संतुलन बेहतर रहेगा और आप रिश्तों को मजबूती देने में कामयाब भी होंगे। दांपत्य जीवन में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी अहं के कारण रिश्ते खराब होने की कगार तक पहुंच चुके हैं तो उन्हें संभालिए। काम के प्रति आपको उत्साही बने रहिए। जीवन में थोड़ी भी निराशा होगी तो उसका असर आपके काम पर पड़ेगा और आप अपना सौ फीसदी नहीं दे पाएंगे। इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए योग, अध्यात्म में मन लगाएं। इस माह अपनी वाणी के दम पर सफलताएं अर्जित करेंगे, चाहे आप एक वकील हो या मोटिवेशनल स्पीकर आप विशेष उपलब्धि हासिल करेंगे। आर्ट-कल्चर, कृषि, लेखन, साहित्य से जुड़े लोगों के लिए जनवरी का माह बेहतरीन साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस माह काम को लगन से करने की जरूरत है। कार्य में परिवर्तन करना चाहते हैं तो थोड़ा रूके, खुद से अवसर आएंगे। बिजनेस में गिरावट आएगी लेकिन तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद आप सफलता पा लेंगे। इस लिहाज से कह सकते हैं किआर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भूमि, भवन, संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात चलेगी।
कन्या : जनवरी 2021 आपके लिए अनेक सौगातें लेकर आ रहा है। आपके धैर्य, संयम, दृढ़ संकल्प और उत्तम आचरण के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी और लोग आपसे उत्तम निर्णय की अपेक्षा रखेंगे। यदि आप किसी कंपनी में अधिकारी हैं, बिजनेस लीडर हैं तो आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाएगी। आपको स्वयं और अधीनस्थों को आगे बढ़ाने के लिए उचित निर्णय और नेतृत्व क्षमता का परिचय देना होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की वाला समय है, लेकिन आपके शत्रु बेवजह परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप कोई ऐसा काम न करें जो आपकी कमजोरी बन जाए और प्रतिस्पर्धी उसका लाभ उठाकर आपको नीचा दिखाने की कोशिश करें। व्यापार को गति देने के प्रयास सार्थक होंगे। 14 जनवरी के बाद एक मौका ऐसा आएगा जो आपका जीवन बदलने की काबिलियत रखेगा। आर्थिक पक्ष इस माह मजबूत रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। पुराने कार्यो से लाभ कमाएंगे। कमीशन एजेंट, एड एजेंसी, बीमा, शेयर आदि से लाभ होगा। स्वास्थ्य इस माह बेहतर रहेगा लेकिन जोड़ों के दर्द परेशान कर सकते हैं। सिरदर्द बार-बार होगा। हालांकिरोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। परिवार के बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में अपने अहं का त्याग करें। परिजनों से अनावश्यक और छोटी-छोटी बातों पर अबोला रखना आपके लिए ही नुकसानदायक है। दांपत्य जीवन को खराब करने से स्वयं बचाना होगा।
सिंह : पंचम राशि सिंह के लिए जनवरी माह संतुलन बनाने वाला रहेगा। इस माह आपके साथ कई अच्छी बातें होंगी तो कुछ में आपका मन खट्टा हो सकता है। स्वास्थ्य, परिवार, पैसा और नौकरी-व्यवसाय के लिए माह अच्छा बीतेगा लेकिन आपकी कटु वाणी किसी का दिल दुखा सकती है इसलिए ध्यान रखें बोलचाल में संयमित भाषा का प्रयोग करें। बेवजह किसी पर हावी होने का प्रयास न करें। कार्य व्यवसाय की बात करें तो आपको बिजनेस में विस्तार के बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। जो काम अभी चल रहा है, उसमें लंबे समय तक टिके रहने के लिए कुछ इनोवेशन पर फोकस करें। कार्य विस्तार के लिए कर्ज लेने का सोच रहे हैं तो झिझकें नहीं। युवा उद्यमी नई सोच और नए आइडिए के साथ बिजनेस में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। नौकरीपेशा के कार्य और स्थान में परिवर्तन की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने जा रही है। पुराना निवेश लाभ देने वाला है। प्रॉपर्टी में निवेश करने लाभ का सौदा रहेगा। अनाज के व्यापारी फायदे में रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको वाणी पर संयम रखना होगा, बाकी कोई दिक्कत नहीं है। परिवार के बड़े-बुजुर्गो के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मौसमी बीमारियों, सर्दी-जुकाम हो सकता है। अस्थमा के रोगी सतर्क रहें।
मिथुन : नए साल का पहला महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। अपने रचनात्मक कार्यो के दम पर कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। इस माह आप अपने कार्य-व्यवसाय को आगे बढ़ाने और जॉब में मनमुताबिक बदलाव करने में सफल होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होने से भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। कार्य स्थल पर उच्चाधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ महिला जैसे मां, बड़ी बहन, दादी-नारी का पूरा सहयोग मिलने से बड़ी से बड़ी समस्या से मुक्ति पा जाएंगे। इस माह जो भी काम करेंगे उसमें पूरे फोकस के साथ अपना सौ फीसदी देने का प्रयास करें। काम में आलस करने से बात बिगड़ सकती है। इसी तरह बिजनेस में भी तमाम उतार-चढ़ाव आने के बावजूद आप मेहनत के दम पर विजेता बनेंगे। नए स्टार्टअप के लिए समय बेहतर है जो युवा अपना नया काम शुरू करना चाहते हैं वे करें लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से माह मिलाजुला रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। पूर्व में की गई मेहनत का फल भी इस माह में मिल सकता है। आय बढ़ने से भौतिक सुख-सुविधाएं भी प्राप्त करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यो से लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। छोटी-मोटी बीमारियों में अधिक तनाव लेना दिक्कतभरा रहेगा। खानपान में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों के लिहाज से जनवरी माह आपके लिए लाभदायक है। प्रेमी प्रेमिका के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे लेकिन भावुकता में कोई गलत काम न कर बैठें। रिश्ता मजबूत होगा। करीबी बढ़ेगी। जिन्हें अब तक कोई लव पार्टनर नहीं मिला है वे प्रेम में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक प्रसंग में शामिल होने का अवसर आएगा। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। किसी पारिवारिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
वृषभ : साल 2021 का पहला माह वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस माह आप किसी भी काम को पूरा करने से ज्यादा उसके बारे में सोच-विचार में समय नष्ट करेंगे। जहां आवश्यक है वहां भरपूर सोच-विचार करें लेकिन पूरी तरह उसमें न डूबे रहें। इससे चिंताएं ही बढ़ेंगी, लाभ कुछ नहीं होगा। आपको अपने कार्य-व्यवसाय या नौकरी में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने दिनों से चली आ रही परेशानियां कुछ कम होंगी लेकिन अभी भी उन्हें पूरी तरह समाप्त होने में वक्त लगेगा। जीवन में अंतदर््वद्व और अनिर्णय की स्थिति रहेगी। इससे बाहर निकलने में किसी करीबी मित्र या भाई-बहन की मदद लेना पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय में किसी की मदद से आगे बढ़ पाएंगे लेकिन मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेंगी, अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा। तरक्की के अवसर आ रहे हैं लेकिन आपके व्यवहार और खराब वाणी के कारण लोग आपको पसंद नहीं करेंग। जो लोग नौकरी या कार्यस्थल में बदलाव चाहते हैं उनकी यह इच्छा जरूर पूरी हो जाएगी। युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनियों से अच्छे जॉब अवसर मिलेंगे। धन से जुड़े मामले इस सप्ताह आपको परेशान कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पुराना निवेश लाभ देगा। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री के सौदों से भी लाभ अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। पेट और आंतों के रोग परेशान कर सकते हैं। हड्डियों, जोड़ों में तकलीफ की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, फ्रैक्चर आदि की आशंका दिख रही है। वैसे आपको शारीरिक से ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ एक अच्छा वक्त बिताएंगे। मनमुटाव दूर होगा और आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को सहेजकर, संभालकर रखना होगा। यदि लव पार्टनर के साथ कोई मतभेद है तो पास बैठकर प्यार से बात सुलझा लें।
मेष : मेष राशि के जातकों को जनवरी माह में खुश होने के अनेक अवसर मिलने वाले हैं। इस माह में कुछ ऐसे काम होंगे जिनसे आपको भविष्य की राह बनाने में आसानी होगी। इसके लिए परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह बहुत मायने रखेगी। यह माह आजीविका के साधनों के लिए बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। यंग प्रोफेशनल्स को नए जॉब ऑफर मिलेंगे लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसी माह आपके प्रतिस्पर्धी आपको पीछे खींचने का प्रयास करेंगे इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। बिजनेस में भी स्पर्धा बढ़ने वाली है। आपको अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान देना है अन्यथा पिछड़ जाएंगे। बिजनेस में नए अनुबंध होंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी। कार्य विस्तार के लिए अनेक यात्राएं होंगी और नए लोगों से मुलाकातें होंगी। आर्थिक दृष्टि से नए साल का पहला माह बेहतर रहेगा। हालांकिआपको अनावश्यक खर्चो को नियंत्रित करके रखना होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। पुराना किया गया निवेश लाभ देगा। नए संपत्ति, वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो थोड़ा सतर्क रहने का समय है। अनावश्यक तनाव लेना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी परेशानी आ सकती है। हार्मोन से संबंधित रोगों से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियां और मनमुटाव कम होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ जो मतभेद चल रहे हैं वे कुछ हद तक कम होंगे। आनंददायक यात्राएं होंगी। अब तक जिनका विवाह नहीं हुआ है उन्हें इस माह अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा अपेक्षा आपको दुखी करेगी।
Today is Sashti Fasting
Subh Kaal
Morning : 10:45 – 11:45 am
Evening : 4:45 – 5:45 pm
Gowri Kaal
Day : 1:45 – 2:45 am
Night : 7:30 – 8:30 pm
Tithi
Sukla Paksha Shashthi – Jan 18 09:14 AM – Jan 19 10:59 AM
Sukla Paksha Saptami – Jan 19 10:59 AM – Jan 20 01:15 PM
Nakshatra
Uttara Bhadrapada – Jan 18 07:43 AM – Jan 19 09:55 AM
Revati – Jan 19 09:55 AM – Jan 20 12:36 PM
Karana
Taitila – Jan 18 10:02 PM – Jan 19 10:59 AM
Garija – Jan 19 10:59 AM – Jan 20 12:04 AM
Vanija – Jan 20 12:04 AM – Jan 20 01:15 PM
Sunrise – 7:14 AM
Sunset – 6:01 PM
Moonrise – Jan 19 11:21 AM
Moonset – Jan 19 11:46 PM
Inauspicious Period
Rahu – 3:19 PM – 4:40 PM
Yamaganda – 9:55 AM – 11:16 AM
Gulika – 12:37 PM – 1:58 PM
Dur Muhurat – 09:23 AM – 10:06 AM, 11:18 PM – 12:11 AM
Varjyam – 11:16 PM – 01:03 AM
Auspicious Period
Abhijit Muhurat – 12:16 PM – 12:59 PM
Amrit Kaal – None
Brahma Muhurat – 05:37 AM – 06:25 AM
Soorya Rasi : Makara (Capricorn)
Chandra Rasi : Meena (Pisces)
Chandrashtama : Magam, Pooram
मेष
भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उत्साह रहेगा। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे।
वृष
सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। संतुष्टि मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी।
मिथुन
आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवेक से कार्य करें। आय बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट, रोग व चोरी इत्यादि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
कर्क
काम पर जाने का मन नहीं होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।
सिंह
फालतू खर्च होगा। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। आलस्य हावी रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु नतमस्तक होंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी।
कन्या
देवदर्शन सु्लभ होगा। कानूनी बाधा दूर होकर मनोनुकूल स्थिति बनेगी। विरोध होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि संभव है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।
तुला
परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अपेक्षा पर खरे उतर पाएंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। थकान महसूस होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रमाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
वृश्चिक
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। समय अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी बात का विरोध होगा। खिन्नता रहेगी।
धनु
दौड़धूप अधिक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। काम में मन नहीं लगेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग करें। समय अनुकूल नहीं है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है।
मकर
आय में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सफलता की राह खुलेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कुंभ
नए काम हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। पुराने रुके सभी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आलस्य त्यागना पड़ेगा।
मीन
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूछ-परख बढ़ेगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकेंगे। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।