सिंह
जीवन के लक्ष्य हासिल करने के लिए अग्रसर रहेंगे। काम में फोकस और जुनून रखने से परिणाम का फर्क महसूस कर पाएंगे। आपकी मेहनत का सकारात्मक असर सेहत पर नजर आने वाला है। अपने लक्ष्य और मकसद के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। घर के नौजवानों के तौर-तरीके से परिवार में उत्साहजनक माहौल रहेगा। वित्तीय मामले में थोड़ी परेशानी रहने की संभावना है। वर्तमान स्थिति में सिर्फ जरूरी चीजों पर ही खर्च करें।