पॉजिटिव – नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोगों के कार्यों की प्रशंसा कर सकते है। आप गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। लोगों के रुके हुए कार्यों में तेज़ी आ सकती है। जीवनशैली में भी सुधार हो सकता है।
नेगेटिव – नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। चोरी इत्यादि का भय सता सकता है। स्वभाव से घमंडी हो सकते हैं। साहस में कमी आ सकती है किंतु आप अपने संकल्प के प्रति अडिग रहेंगे। ये संकल्प आपको आपके विरोधियों से आगे लेकर जाएंगे।
लव – प्रेमीजन के बिच में विवाद का फायदा किसी अन्य तीसरे व्यक्ति को न लेने दें अन्यथा रिश्ते में और अधिक खटास आ सकती है, जिसे दूर करना फिर आगे चलकर आपके लिए कठिन साबित हो सकता है।
व्यवसाय – इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों को हराकर आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। करियर के लिहाज़ से आपको इस दौरान कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी साथ ही आप जॉब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं।
स्वास्थ्य – शारिरिक और मानसिक रूप से थोड़ा आराम महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: सात