वृष
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास नहीं करें, धोखा हो सकता है।