वृषभ
आपके लिए सप्ताह थोड़ा अस्तव्यस्त सा रह सकता है। कुछ आकस्मिक घटनाएं होंगी। ये शुभ और अशुभ दोनों हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेते समय परिवार के वरिष्ठों का मत अवश्य लें। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों से पटरी बैठाने में परेशानी नहीं आएगी। व्यापारियों का काम सुस्त सा रहेगा। आर्थिक संकट दूर होने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी से चल रहा विवाद-मनमुटाव दूर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान व्यवस्थित रखें। योग-ध्यान करें।
वृषभ : 28th – 3rd
