वृश्चिक
सप्ताह थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। धैर्य और संयम बरतें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद उठेगा। इस सप्ताह आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। इस कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में ठहराव महसूस होगा। कोई विशेष उन्नति होती दिखेगी नहीं। माता-पिता के सहयोग से परेशानियां कम होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। बचत की आदत यहां काम आएगी। किसी विशेष कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है।