वृश्चिक : आपकी राशि पर भाग्य मेहरबान होने वाला है। पुराने समय के सारे अभाव इस जनवरी माह में दूर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। अचानक कोई ऐसा काम मिलने वाला है जिससे आप जीवन में ऊंचाइयां छूने वाले हैं। पार्टनरशिप में किए गए कार्यो में लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। अपने अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए आपको मेहनत और धैर्य की जरूरत है। किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति का त्याग करना होगा, वरना दूसरों से पिछड़ जाएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर आ रहे हैं लेकिन आपके प्रतिस्पर्धी आपको पीछे खींचने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में नई संभावनाएं बन रही हैं लेकिन आप जो भी काम करना चाहें उसके बारे में पहले अच्छे से मार्केट रिसर्च कर लें। कहीं ऐसा न हो किआपकी योजनाएं साकार होने से पहले ही धूमिल हो जाएं। आर्थिक स्थिति के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखें। भाग्य का साथ तभी मिलेगा जब कर्म सही दिशा में करेंगे। पारिवारिक जीवन सहज रहेगा। अपनी बातें मनवाने के लिए परिजनों या मित्रों पर दबाव न बनाएं। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। पूरे माह आपके बीच मनमुटाव बना रहेगा। संतान पक्ष के साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब रहेगा। बीमारियों पर खर्च बढ़ेगा।
