मेष
जनवरी माह के इस पहले सप्ताह का प्रारंभ पारिवारिक यात्रा से हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते हैं। परिस्थितियां बदल रही हैं। नौकरी और बिजनेस में बदलाव होंगे। इस सप्ताह आप जैसा चाहेंगे वैसा होने में संदेह है। दूसरों के अनुसार चलना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में उतार–चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक कार्यो पर अचानक बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।