मेष : मेष राशि के जातकों को जनवरी माह में खुश होने के अनेक अवसर मिलने वाले हैं। इस माह में कुछ ऐसे काम होंगे जिनसे आपको भविष्य की राह बनाने में आसानी होगी। इसके लिए परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह बहुत मायने रखेगी। यह माह आजीविका के साधनों के लिए बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। यंग प्रोफेशनल्स को नए जॉब ऑफर मिलेंगे लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसी माह आपके प्रतिस्पर्धी आपको पीछे खींचने का प्रयास करेंगे इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। बिजनेस में भी स्पर्धा बढ़ने वाली है। आपको अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान देना है अन्यथा पिछड़ जाएंगे। बिजनेस में नए अनुबंध होंगे। कार्यक्षमता बढ़ेगी। कार्य विस्तार के लिए अनेक यात्राएं होंगी और नए लोगों से मुलाकातें होंगी। आर्थिक दृष्टि से नए साल का पहला माह बेहतर रहेगा। हालांकिआपको अनावश्यक खर्चो को नियंत्रित करके रखना होगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। पुराना किया गया निवेश लाभ देगा। नए संपत्ति, वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो थोड़ा सतर्क रहने का समय है। अनावश्यक तनाव लेना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी परेशानी आ सकती है। हार्मोन से संबंधित रोगों से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियां और मनमुटाव कम होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ जो मतभेद चल रहे हैं वे कुछ हद तक कम होंगे। आनंददायक यात्राएं होंगी। अब तक जिनका विवाह नहीं हुआ है उन्हें इस माह अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा अपेक्षा आपको दुखी करेगी।
