मीन
जनवरी के इस पहले सप्ताह में आपको कुछ विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी। परिवार, प्रेम, कार्यस्थल सभी जगह आपकी बात मानी जाएगी। बिगड़े संबंध एक बार फिर सुधरेंगे। यह सप्ताह अपनी सेहत पर ध्यान देने का है। योग, ध्यान में मन लगाएं। आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी और आप आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ेंगे। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। मित्रों से भेंट होगी।
मीन : 3rd – 9th
