पॉजिटिव – पैतृक संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इससे प्राप्त होने वाली आमदनी भी बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से भी इस समय आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से समाज में आपका कद ऊँचा होगा।
नेगेटिव – अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं।
लव – आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें।
व्यवसाय – कार्य क्षेत्र में आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। आप किसी नए प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं और इस प्रोजेक्ट में कामयाबी मिलने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य – इस समय किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है। इससे बचने के लिए स्वयं को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें। मनोरंजन का भी सहारा ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: दो