पॉजिटिव – संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता आ सकती है। दूसरों के साथ आप सहयोगात्मक रवैया अपना सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो सकती है।
नेगेटिव – जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है। घर परिवार में सबके साथ मधुर संबंध बने और सबके साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। घर की स्थिति अच्छी होने से आप किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से कर सकते हैं।
लव – समय मिला-जुला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।
व्यवसाय – किसी भी कार्य को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही स्वीकार करने की इच्छाएं रहती हैं। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आकस्मिक धन लाभ हो सकते हैं।
स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: तीन