मीन : पैसा, परिवार, संपत्ति, सुख और कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा पूर्व माह या वर्ष में किए गए कार्यो और मेहनत का शुभ फल इस जनवरी माह में मिलने वाला है। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ के योग हैं। कार्य विस्तार करने में सफल होंगे। परिवार और मित्रों के सहयोग से नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नई प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पुराने रोग दूर होंगे। संतानपक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उन्हें कोई उपलब्धि हासिल होगी। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में कोई बड़ा पद मिलेगा। लेखन, मनोरंजन की फील्ड से जुड़े लेागों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। धार्मिक और मनोरंजक यात्राएं करेंगे। नया निवेश करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कुछ हद तक कम होगा। प्रेम प्रकरण में सफल होंगे। प्रेम को विवाह में बदल पाएंगे।
