धनु राशि में धन लाभ: कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं।
धनु राशि में परिवार और मित्र: परिवार और दोस्तों से सहयोग कम मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लग सकता है।
धनु राशि में रिश्ते और प्यार: दाम्पत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें।
धनु राशि में स्वास्थ्य: छोटे बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियों का असर छोटे बच्चों पर दिखाई देगा।
धनु राशि में करियर और शिक्षा: व्यावसायिक विषयों को पढ़ने वाले छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस फील्ड से संबंधित छात्रों को अपनी मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकते हैं।
धनु राशि में बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी:
साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। आंख बंद कर किसी पर विश्वास न करें।
