तुला
खुद को काबू में रखने की आपकी प्रवृत्ति आपको काम में हर तरह की समस्याओं से उबारने में सफलता दिला सकती है। अपनी तरक्की की संभावनाओं को बेहतर करने के लिए आपको करियर की राह से रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। उधार दी गई राशि वापस मिलने की संभावना है। घर पर आराम करने के लिए समय निकालना चाहेंगे लेकिन मेहमानों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक विवाद के योग बन रहे हैं। गलतफहमियां समय रहते सुलझा लें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।