पॉजिटिव – विदेश यात्रा के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
नेगेटिव – आत्मविश्वास में कमी के कारण कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास असफल होने की संभावना पाई जाती हैं। जिसके कारण आर्थिक लाभ प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकता है। कंफ्यूज होने के कारण स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं।
लव – किसी उच्च कुलीन या धनवान से प्रेम हो सकता है। नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें। घरेलू समस्याओं को प्रेम के बीच में लाने से भी बचना होगा।
व्यवसाय – निर्णय जल्दबाजी में ना लें और सोच समझकर ही कोई निर्णय करें। जून के बाद स्थितियां काफी हद तक अच्छी हो जाएंगी और परिवार में शांति का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – आपको मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, जो सामान्य उपचार से ठीक हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: आठ