कुंभ : साल 2021 का पहला माह कुंभ राशि के जातकों के लिए शानदार साबित होने वाला है। शनि और बृहस्पति दोनों की कृपा आपकी राशि पर है। इसके परिणामस्वरूप जो चाहेंगे वह पाने में सफल होंगे। इस माह आप जो भी सोचें उसे पूरा करने के लिए तन-मन से जुट जाएं। यदि परिणाम सकारात्मक न भी दिखें तो भी आत्मविश्वास बनाए रखें। पुराने दिनों से चली आ रही परेशानियां इस माह कुछ कम होंगी। कार्य-व्यवसाय में किसी की मदद से आगे बढ़ पाएंगे। साझेदारी में किए गए कार्य लाभ देंगे। नए स्टार्टअप के लिए समय बेहतर है। जो लोग नौकरी या कार्यस्थल में बदलाव चाहते हैं वे जरूर करें, लेकिन ध्यान रखें शुरुआती विफलता आपको विचलित कर सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। जिन लोगों का मनमुटाव अपने परिजनों से चल रहा है वह दूर होगा। रिश्तों में नई ऊर्जा भरने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन, प्रेम प्रकरण में सुखद माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करें लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन अभी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
