कर्क
यह सप्ताह रिश्तों के लिहाज से ठीक नहीं कहा जा सकता। आपके अपने ही आपसे धोखा कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेगा। माता-पिता, भाई-बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण करके और संयमित व्यवहार करके बात संभाली जा सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पुराने रोग दूर होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार का समय है। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। संपत्ति संबंधी कार्य सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में ही करें।
कर्क : 14th – 20th
