पॉजिटिव – भाग्य आपका साथ दे सकता है। बाहर की यात्रा से संबंधित या बाहर के कामकाज को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं। कुछ आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा होने से ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना बनती है।
नेगेटिव – व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। यात्रा को टालें। अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और धन व प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है।
लव – आपकी अच्छी समझ व अच्छे निर्णय ही आपको आपके प्यार के करीब ला सकते हैं। प्रेमिका की ओर से कष्ट मिल सकता है। साथ ही यह भी संभावना है कि आपको गृहस्थ जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।
स्वास्थ्य – आप अपने भोजन को लेकर सावधानी बरतें ताकि जो अवधि प्रतिकूल हो उसके कारण आपको कोई कष्ट ना उठाना पड़ें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: एक